Slide1बृहस्पति (गुरु) जो हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा और सबसे शुभ गृह है, १२ सालोमे सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करता है. अर्थात हरएक राशि में करीब एक साल तक होता है. पिछले एक वर्ष से बृहस्पति सिंहस्थ था (सिंह राशि में था). ११ अगस्त २०१६ को वह राशि परिवर्तन कर कन्या में प्रवेश करेगा और सितंबर २०१७ तक वहापर विराजमान रहेगा.

इस राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला असर इस प्रकार है:

  • वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मकर तथा मीन राशिके लिए शुभफलदायीं.
  • मिथुन, कन्या, धनु राशि के लिए साधारणसे मिश्र फलदायी.
  • मेष, कर्क, तुला, कुम्भ राशि के लिए अनिष्ट फलदायी.

मेष राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: अनिष्ट फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य छठे स्थान (6th हाउस) में रहेगा. गुरु का यह गोचर आपके लिए अनिष्ट फल दर्शाता है. रिश्तो में खटास आ सकती है. विरोधी एवम स्पर्धक आपके कार्य में बाधाये खड़ी करनेकी पूरी कोशिश करेंगे. आपके ऊपर गलत इल्जाम भी आ सकते है. विवादों से और विवादस्पद लोगोसे दूर रहे. महत्वपूर्ण दस्तएवजो को सहेजे तथा हस्ताक्षर करने से पहले किसी भी डॉक्यूमेंट की ठीक से जाँच पड़ताल करे. धन नाश की संभावना बानी हुयी है. सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरुरत होंगी. पेट संबंधी बिमारी हो परेशान कर सकती है.
उपाय योजना (Remedy): पांच मुखी रुद्राक्ष के 12+1 मणि का ब्रेस्लेट बनाकर धारण करे.

वृषभ राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: शुभफलदायीं
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य पांचवे स्थान (5th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायीं रहेगा. धनलाभ, प्रोमोशन, व्यवसाय में लाभ एवम वरिष्ठोंकी कृपा रहेगी. विद्यार्जन (Learning new Subjects / Education ) के लिए शुभ. घर में शुभकार्य, धार्मिक विधि सम्पन्न हो सकता है. नवदम्पतियो को पुत्रप्राप्ति हो सकती है. मान सन्मान के योग बन रहे है. अच्छा कार्य करेंगे तो आपकी शोहरत में चार चाँद लगेंगे. अच्छा समय है – इसका अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश करे.

मिथुन राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: साधारणसे मिश्र फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य चौथे स्थान (4th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए साधारण से लेकर अनिष्ट रहेगा. इसलिए आपको सावधानी बरतनेकी आवश्यकता है. विरोध बढ़ सकता है. मानखंडना हो सकती है. आपके साथ धोकाधड़ी की भी संभावना बन रही है. स्वजन एवम भाईबंद दुःख पहुंचा सकते है. पशुभय है. स्थान परिवर्तन की संभावना है. यात्राये नुकसानदेह हो सकती है. बावजूद इसके, इस कालखंड में आपको वाहनसुख मिल सकता है. कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हो सकते है.

कर्क राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: अनिष्ट फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य तीसरे स्थान (3rd हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए अत्यंत अशुभ तथा हानिकारक रहेगा. स्थाननाश की संभावना है अर्थात आपके सामाजिक स्तर एवम Reputation में गिरावट हो सकती है. स्वजनों से और मित्रोसे विरह हो सकता है. आर्थिक विपत्ती तथा अनचाहे खर्चो की संभावना है. बीमारियों का इलाज तुरंत करे. सतर्क रहे. निवेश (Investment) ना करे. ज्ञान साधना में मन लगाए. सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.
उपाय योजना (Remedy): पांच मुखी रुद्राक्ष के 12+1 मणि का ब्रेस्लेट बनाकर धारण करे.

सिंह राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: शुभफलदायीं
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य दूसरे स्थान (2nd हाउस) में रहेगा. यह राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायीं रहेगा. धनलाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्तर ऊँचा होगा. घर परिवार में खुशिया रहेगी. सभी कार्य सफल होंगे. विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. नया दर्जा एवम कर्जमुक्ति प्राप्त होगी। Investment में बढ़ोतरी होंगी. सन्मान प्राप्ति होगी. विवाह के लिए अच्छा समय है. दानधर्म होगा. इस अच्छे समयका अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश करे.

कन्या राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: साधारणसे मिश्र फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य पहले स्थान (1st हाउस) में रहेगा. यह राशि परिवर्तन आपके लिए मिश्र फलदायीं रहेगा. चित्तवृत्ति आनंदी व आशावादी रहेगी पर शत्रुओ का डर लगा रहेगा. धननाश, देशत्याग (अनचाहा परदेश गमन) हो सकता है. शारीरिक पीड़ा हो सकती है. कार्यबाधाए एवम विवाह में देरी हो सकती है. अच्छे सम्बन्ध बनाये रखने की कोशिश करे.

तुला राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: अनिष्ट फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य बारहवे स्थान (12th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए अत्यंत अशुभ तथा हानिकारक रहेगा. बारहवा स्थान व्ययस्थान होने कारण आर्थिक विपत्ती तथा अनचाहे खर्चो की संभावना है. जमीन – जायदाद – प्रॉपर्टी संबंधी कामो में नुकसान (Loss) हो सकता है. अपनों से दूर होना पडेगा. बीमारियोके कारण घर में कलह हो सकता है. आप अनजानी साजिशो के शिकार हो सकते है. निवेश (Investment) हरगिज ना करे. सफलता आसान नहीं है कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
उपाय योजना (Remedy): पांचमुखी रुद्राक्ष के १२ मणि तथा सातमुखी के १ मणि का ब्रेस्लेट बनाकर धारण करे.

वृश्चिक राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: शुभफलदायीं
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य ग्यारहवे स्थान (11th हाउस) में रहेगा. लाभदायी ग्रह गुरुका लाभस्थानमें यह राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायीं रहेगा. आपकी सारी मनोकामनाये पूरी होगी. अनेक मार्गोसे व स्रोतोंसे धनलाभ होगा. आर्थिक स्तर ऊँचा रहेगा. घर परिवार में खुशिया रहेगी. सभी कार्य सफल होंगे. Investment लाभकारी सिद्ध होंगी. सन्मान प्राप्ति होगी. विवाह के लिए अच्छा समय है. धार्मिकता बढ़ेगी. महत्वाकांक्षाये पूरी होगी.

धनु राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: साधारणसे मिश्र फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य दसवे स्थान (10th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए साधारण से अनिष्ट रहेगा. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा (Reputation) में गिरावट हो सकती है. पुत्रपीड़ा संभव है. वरिष्ठ आपसे नाराज रहेंगे. हतबलता, निराशा और अपमान की संभावना है. सफलता मुश्किल से मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारों में बढ़ोतरी संभव है.

मकर राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: शुभफलदायीं
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य नौवे स्थान (9th हाउस) में रहेगा. बृहस्पति का भाग्य स्थान में यह वास्तव्य आपके लिए अत्यंत भाग्यदायीं रहेगा. सभी कार्योमे सफलता मिलेगी, कर्तव्य निपुणता रहेगी. घर परिवार में खुशिया रहेगी. नया दर्जा प्राप्त होगा. सही दिशा में कार्य करने पर आपका नाम चारो दिशाओ में मशहूर होगा. सन्मान प्राप्ति होगी. पुत्रलाभ हो सकता है. धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है. इस अच्छे समयका अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश करे.

कुम्भ राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: अनिष्ट फलदायी
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य आठवे स्थान (8th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए अत्यंत अशुभ तथा हानिकारक रहेगा. निर्बली, हिन्-दीन अवस्था हो सकती है. नकारात्मकता, बाधाये, चिंताए और संकट बारबार आएंगे. धन की हानि (फाइनेंसियल लॉस) होगी. रोग तथा मृत्युभय बना रहेगा. पेट और लिव्हर की बिमारी हो सकती है. मानखंडना, अवमान के अवसर आएंगे. दुःख – वेदनाएं साहनी पड़ेंगी. यात्राएं क्लेषदायीं साबित होगी. कुछ लोगो को पैतृक धन तथा अकल्पित मार्गसे धनलाभ हो सकता है.
उपाय योजना (Remedy): पांच मुखी रुद्राक्ष के 12+1 मणि का ब्रेस्लेट बनाकर धारण करे.

मीन राशिपर बृहस्पति राशि परिवर्तन का परिणाम: शुभफलदायीं
अगस्त २०१६ से सितंबर २०१७ तक बृहस्पति का वास्तव्य सातवे स्थान (7th हाउस) में रहेगा. यह वास्त्यव्य आपके लिए शुभ फलदायीं रहेगा. धनलाभ, व्यवसाय में वृद्धि एवम वरिष्ठोंकी कृपा रहेगी. घर में शुभकार्य सम्पन्न हो सकता है. नवदम्पतियो को पुत्रप्राप्ति हो सकती है. मान सन्मान के योग बन रहे है. दम्पति जीवन में सुख, शैया सुख निरंतर मिलेगा. अच्छा समय है – इसका अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश करे.

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping
Rudraksha Mahima